Nepal Earthquake : बाढ़ त्रासदी से धीरे-धीरे उभर रहे नेपाल की धरती बुधवार को एक बार फिर कांपी है। देश के मुगु ज़िले में आज सुबह-सुबह दो भूकंप आए। जिसका केंद्र कलाई में बताया जा रहा है। फिलहाल, भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पढ़ें :- Indonesia Tual Earthquake: इंडोनेशिया के तुअल में 6.6 तीव्रता का भूकंप, USGS ने की पुष्टि
नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार, पहला भूकंप बुधवार को सुबह 1:51 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। आज सुबह 4:28 बजे 4.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी मुगु के कलाई के आसपास ही था। इससे पहले, 11 सितंबर को सुबह 9:08 बजे जाजरकोट ज़िले के कालसेनी के आसपास केंद्र वाला 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।