Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बुलंदशहर में आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो युवकों की मौके पर ही मौत

बुलंदशहर में आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो युवकों की मौके पर ही मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज 27 जुलाई यानी सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। जिसमें अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पढ़ें :- बांका में मचा कोहराम, बाबानगरी पहुंचने से पहले ही थम गईं 8 शिवभक्तों की सांसें, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह

चौढेरा गांव के पास हुआ हादसा

आपको बता दें कि यह दुर्घटना छतारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौढेरा गांव के निकट नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 9 बजे घटित हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और उनके बीच हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिलें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छतारी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लहूलुहान युवकों को संभाला। इस हादसे में दो युवकों की सांसें मौके पर थम गई थी, जबकि तड़प रहे अन्य दो घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए समीप के अस्पताल में भेजा गया। लेकिन वहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प
Advertisement