Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बने उदयभान, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियु​क्त

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बने उदयभान, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियु​क्त

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) में लंबे समय से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। कुमारी सैलजा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब उनकी जगह हरियाणा (Haryana) के होडल से पूर्व विधायक उदयभान (Udaybhan) को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

बताया जा रहा है कि हुड्डा खेमे के उदयभान (Udaybhan) हैं। ऐसे में अब उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के अंदर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए ये नियुक्ति की गयी है।

उदयभान (Udaybhan)  हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं। बता दें कि, पिछले सप्ताह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कुमारी सैलजा ने इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisement