नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को तिहाड़ जेल भेज दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने उदयभानु चिब की जमानत याचिका पर विचार किया। इसके बाद उन्होने चिब को जमानत दे दी और आदेश देते हुए दस्तावेजों के सत्यापन के भेज दिया। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद रविवार को कोर्ट चिब की रिहाई का आदेश जारी कर सकती है।
पढ़ें :- आईवाईसी चीफ उदय भानु चिब कि गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने देश भर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन
भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कांग्रेस के कार्याकताओं के साथ शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के बाद चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उन्हे चार दिन पुलिस रिमांड में भेज दिया था। शनिवार को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद चिब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। वहीं बचाव पक्ष ने जमानत याचिका दाखिल की थी। उदयभानु चिब के अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने बताया कि पुलिस हिरासत आज तक वैध थी। पुलिस को शनिवार शाम पांच बजे तक कोर्ट में पेश करना था, लेकिन पुलिस ने शिनवार सुबह छह बजे पेश कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष तीन दिन की और रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने चिब की जमानत याचिका मंजूर करते हुए दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज दिया। इसके बाद उम्मिद है कि रविवार को उदयभानु चिब जेल से बाहर आ सकते है।