Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूक्रेन ने रूस पर लगाया ऊर्जा परमाणु संयंत्र प्रमुख के अपहरण का आरोप, पुतिन ने दिया ये जवाब

यूक्रेन ने रूस पर लगाया ऊर्जा परमाणु संयंत्र प्रमुख के अपहरण का आरोप, पुतिन ने दिया ये जवाब

By शिव मौर्या 
Updated Date

कीव। रूस  (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन (Ukraine) को धमकी दे रहा है। इन सबके बीच यूक्रेन ने रूस पर गंभीर आरोप लगाया है। यूक्रेन का आरोप है कि परमाणु ऊर्जा प्रदाता विभाग ने रूस पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख के अपहरण का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी की असलियत जनता जान गई है, इसलिए अब घबराहट में दे रहे हैं सफाई : प्रियंका गांधी

यूक्रेन की परमाणु कंपनी एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे अगवा कर लिया। जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के सैनिकों का कब्जा है। एनर्गोटम का आरोप है कि रूस के सैनिकों ने इहोर मुराशोव की कार को रोकर उनकी आंखों में पट्टी बांधकर उनको अज्ञात स्थान पर ले गए।

इन आरोपों पर रूस ने जवाब दिया है। रूस की तरफ से परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को हिरासत में लेने की बात स्वीकार नहीं की है। बता दें कि, रूस के राष्ट्रपपति ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को औपचारिक रूप से रूसी संघ में शामिल करने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसन और जापोरिज्जिया को रूस में शामिल करने की घोषणा की गई है।

Advertisement