Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: अब यूक्रेन ने कर दी रूस पर एयरस्ट्राइक, रॉकेट से ऑयल डिपो पर किया हमला

Ukraine-Russia War: अब यूक्रेन ने कर दी रूस पर एयरस्ट्राइक, रॉकेट से ऑयल डिपो पर किया हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। लिहाजा, दोनों देश एक दूसरे पर तेजी से हमला कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर हमला किया है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

रूस के इस दावे के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध और भीषण होने की आशंका जताई जा रही है। रूस की तरफ से दावा किया गया है कि बेलगोरोद शहर में दो यूक्रेनी हलिकॉप्टर घुस आए और उन्होंने S-8 रॉकेट्स के जरिए अटैक किया।

बता दें कि, रूस ने जिस कंपनी पर अटैक किया है उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

दोनों देशों के बीच शुरू हुई बातचीत
बता दें कि, दोनों देशों के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हो गई है। वीडियो क्रॉफ्रेंसिक के जरिए दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई है। अब देखना होगा कि इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कोई हल निकलता है या नहीं?

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
Advertisement