नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों और भाजपा (BJP) नीत एनडीए (NDA) द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हुई।
पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य
बैठक सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हुई। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की यह आखिरी बैठक है। कैबिनेट बैठक में मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। मौजूदा 17वीं लोकसभा (17th Lok Sabha) का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है।