Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस पर भड़की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल,बोलीं- गुंडे बेटी को उठा रहे, पिता को मारा, अभी तक नहीं हुई FIR,सो रहे हैं क्या?

यूपी पुलिस पर भड़की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल,बोलीं- गुंडे बेटी को उठा रहे, पिता को मारा, अभी तक नहीं हुई FIR,सो रहे हैं क्या?

By santosh singh 
Updated Date

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले (Mirzapur District) के विंध्याचल थाना (Vindhyachal Police Station) क्षेत्र के कुरौठी पांडेय गांव में पिटाई से घायल कार्यकर्ता से मिलने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel)  अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान विपक्षियों पर कार्रवाई न होने पर मंत्री पुलिस अधिकारियों पर भड़क गईं और मुकदमा दर्ज न होने पर जमकर फटकार लगाया।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

विंध्याचल पुलिस  को ड्रग्स बेचवाने से नहीं है फुर्सत 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मां कह रही है कि बच्ची को उठा ले जा रहे हैं। इतनी गुंडागर्दी हो गई है। 24 घंटे होने को है। कोई कार्रवाई नहीं हुई। न मुकदमा हुआ न मेडिकल हुआ। लग रहा है इसको मर जाना चाहिए था तब शायद पुलिस जागती। यह शर्म की बात है। विंध्याचल को ड्रग्स बेचवाने से फुर्सत नहीं है। अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता है। विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी कार्यकर्ता के घर में घुस कर लोगों ने शराब पी। मना किया तो पुत्री को उठा कर ले जाने लगे। पिता ने विरोध किया तो पिता को मार-मार कर उसका सिर फोड़ दिया। मां की हड्डी-पसली तोड़ दिया। इतनी शर्मनाक बात है कि अभी तक हमारी पुलिस सो रही है।

बहू व बेटी के साथ किसी भी तरीके का अमर्यादित आचरण बर्दास्त नहीं करेंगे, दो घंटे का दे रही हूं समय 

केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की सरकार जीरो टालरेंस पर काम करती है। बहू व बेटी के साथ किसी भी तरीके का अमर्यादित आचरण बर्दास्त नहीं करेंगे। इसके बाद ये हालत है। दो घंटे का समय दे रही हूं। कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के पास मामला जायेगा।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Advertisement