Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- थाने में SHO ने युवक को बेरहमी से पीटा, हंसते रहे पुलिसकर्मी, महिला दरोगा ने बना लिया ​था वीडियो

Video- थाने में SHO ने युवक को बेरहमी से पीटा, हंसते रहे पुलिसकर्मी, महिला दरोगा ने बना लिया ​था वीडियो

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video:  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां बिहार थाना क्षेत्र में तैनात थानाध्यक्ष पर एक युवक की पिटाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब चार महीने पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

वायरल वीडियो में थाना प्रभारी राहुल सिंह वर्दी में नजर नहीं आ रहे हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि वह पहले युवक को बेल्ट दिखाकर डराते हैं और फिर लात-घूंसों से उसकी पिटाई करने लगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी, जिनमें दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव भी शामिल बताए जा रहे हैं, हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक पिटाई के दौरान चिल्लाता है, लेकिन उस पर गाली-गलौज भी की जाती है।

जानकारी के मुताबिक, परसंडा गांव निवासी पंकज को जमीन विवाद के मामले में थाने लाया गया था। उस समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसका चालान भी किया था। इसी दौरान थाने में मौजूद एक महिला दरोगा ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र को सौंपी है। एसएसपी का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी—चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। वहीं, थाना प्रभारी राहुल सिंह का कहना है कि युवक थाने में गाली-गलौज कर रहा था और अजीब हरकतें करते हुए ‘भूत-प्रेत’ का ड्रामा कर रहा था, जिसके चलते स्थिति को काबू में करने के लिए सख्ती करनी पड़ी। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला
Advertisement