Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘जब तक हर एक राम मारा न जाए…’ दिल्ली CM रेखा गुप्ता की फिसली जुबान, AAP बोली- ये राम-द्रोही BJP की असली सोच

‘जब तक हर एक राम मारा न जाए…’ दिल्ली CM रेखा गुप्ता की फिसली जुबान, AAP बोली- ये राम-द्रोही BJP की असली सोच

By Abhimanyu 
Updated Date

Rekha Gupta Viral Video : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार रात को आजादपुर के केवल पार्क इलाके में श्री आदर्श कला केंद्र की रामलीला में रेखा गुप्ता की जुबान फिसल गयी। उन्होंने ‘जब तक हर एक रावण मारा न जाए…’ की बजाय ‘जब तक हर एक राम मारा न जाए…’ कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और आम आदमी पार्टी ने सीएम के इस बयान को राम-द्रोही सोच बताया है। वहीं, कुछ लोग वीडियो के एआई जनरेटेड होने का दावा भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली की CM 'रेखा गुप्ता' ने किया ऐलान- अब 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे नए हॉस्टल, साथ ही PG की सुरक्षा पर भी कसेगा शिकंजा

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा, “आज हर सनातनी और राम भक्त को CM रेखा गुप्ता पर शर्म आ रही है। यह बेशर्मी की हद है और राम-द्रोही BJP की असली सोच को दिखाता है। आपको शर्म आनी चाहिए!” दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ” बीजेपी इतनी डरी हुई है कि उन्होंने रामलीला की वेबसाइट से ओरिजिनल वीडियो ही हटवा दिया है। “राम मंदिर चढ़ावा चोरी” से लेकर “जब तक हर एक राम मारा न जाए” तक – बीजेपी का सफर काफी लंबा रहा है लेकिन हमने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है। सीएम रेखा गुप्ता हमारी स्टार प्रचारक हैं।”

पढ़ें :- दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के सवाल से हड़कंप; 'किस अफसर के दौर में बनी अवैध इमारत?' दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई का आदेश
Advertisement