Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी ही होंगे भाजपा का चेहरा : 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नबीन का ऐलान

योगी ही होंगे भाजपा का चेहरा : 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नबीन का ऐलान

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी के दादरी से मिशन-2027 का आगाज कर दिया है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। बीजेपी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक इंटरव्यू में यह स्पष्ट किया कि योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे और उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

पढ़ें :- गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद: राहुल गांधी बोले-भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता

नितिन नवीन ने कहा, “योगी आदित्यनाथ वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है, ऐसे में निश्चित रूप से वही चेहरा होंगे।” इस बयान के साथ ही बीजेपी ने यूपी चुनाव में सीएम योगी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में क्रमशः योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी के चेहरे होंगे, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि जहां-जहां उनकी सरकार है, वहीं के मुख्यमंत्री ही चुनावी चेहरा होंगे।

उत्तर प्रदेश की स्थिति पर बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पहले राज्य को अपराध, वसूली और जातिगत राजनीति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह प्रदेश कानून व्यवस्था, विकास और एक्सप्रेसवे के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से “उत्तम प्रदेश” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया है, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास किया है और बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित किया है। नितिन नवीन के अनुसार, योगी सरकार की सबसे बड़ी ताकत राज्य की कानून व्यवस्था है, जो जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के दम पर पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी और हैट्रिक लगाएगी।

पढ़ें :- Video-मीडिया ने प्रियंका गांधी से सदन क्यूं नहीं चल रहा है का दागा सवाल? तो कहा आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब देंगे इस्तीफा, सरकार के ट्रैप से निकलिए बाहर
Advertisement