Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assistant Professor Recruitment Exam : यूपी के 6 जिलों में ट्रिपल लेयर जांच के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री, परीक्षा शुरू

UP Assistant Professor Recruitment Exam : यूपी के 6 जिलों में ट्रिपल लेयर जांच के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री, परीक्षा शुरू

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पहली पाली शुरू हो गई है। यूपी शिक्षा चयन आयोग (UP Education Selection Commission) 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। 16 और 17 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा होगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

राजधानी लखनऊ में परीक्षा के लिए कुल 9 सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में आयोजित कराई जा रही है। सुबह 8:45 बजे ही परीक्षा केंद्रों का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

राजधानी लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कई अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। केंद्र का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। काफी देर तक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर प्रवेश के लिए सुरक्षा गार्ड्स से मिन्नतें करते रहे। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि आयोग की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए थे कि तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के अनुपालन में किसी भी अभ्यर्थी को समय के बाद प्रवेश नहीं दिया गया है।

वहीं परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच के बाद उन्हें केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक उपस्थिति फेस रिकॉग्निशन तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिला।

आयोग की तरफ से पहली बार यह परीक्षा प्रयागराज के अलावा प्रदेश के 6 जिलों में आयोजित कराई जा रही है। इस परीक्षा में मंडल के अभ्यर्थियों को दूसरे मंडलों में परीक्षा के लिए भेजा गया है। इस कारण लखनऊ मंडल में बाहर से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में सुबह काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण कई अभ्यर्थियों के परीक्षा भी छूट गए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Selection Commission)  की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय (President Prof. Kirti Pandey) ने बताया कि भर्ती विज्ञापन संख्या 51 के तहत होनी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन अगस्त 2022 में ही मांगे गए थे। भर्ती के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद केवल 82 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य पाए गए थे।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Selection Commission)  के सचिव ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 को दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे के बीच होगी। परीक्षा प्रयागराज समेत आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के विभिन्न केंद्रों पर होनी है।

16 अप्रैल को पहली पाली में संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, चित्रकला, सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में ही गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विषयों की होगी परीक्षा। विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, संगीत-तबला की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं, 17 अप्रैल को पहली पाली में प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, मानव शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, एशियन कल्चर और दूसरी पाली में संगीत गायन, हिंदी, उर्दू, दर्शन शास्त्र, सांख्यिकी, प्राणि विज्ञान, विधि, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का सामान्य दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए आयोग ने कमर कस ली है। सभी प्रमुख 6 जनपदों के जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement