प्रयागराज। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार 25 अप्रैल को जारी होगा। रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट डिजीलॉकर www.results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। पिछली बार 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड में रिजल्ट घोषित किया था।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। इसके बाद कॉपियां जांचने का कार्य 19 मार्च को शुरू हुआ था और 2 अप्रैल को पूरा कर लिया गया था। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
कैसे चेक कर पाएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट?
सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
“UP Board Class 10th/12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपकी मार्कशीट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
8,140 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 2740151 और इंटरमीडिएट के लिए 2698446 रजिस्ट्रेशन हुए थे। परीक्षा का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया था। नकल और धांधली रोकने के लिए कई और भी उपाय किए गए थे।