Lucknow: उत्तर प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जल्द ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से जुड़े सरकारी और एडेड कॉलेजों की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई, जहां ड्रेस कोड लागू करने पर सहमति बनी।
पढ़ें :- भाजपा का अंहकार ख़ुश होगा कि सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज आज भी उनके वर्चस्व के आगे है दंडवत: अखिलेश यादव
राज्यपाल का कहना है कि स्कूलों की तरह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी एक समान ड्रेस होने से छात्रों के बीच बराबरी का माहौल बनेगा। इससे अमीरी-गरीबी और सामाजिक भेदभाव की भावना कम होगी। अभी तक कॉलेजों में छात्र अपनी पसंद के कपड़े पहनकर आते थे, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद तय ड्रेस पहनना जरूरी हो सकता है।
छात्राओं को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर
बैठक में राज्यपाल ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नए सत्र से कॉलेजों में रोजगार आधारित कोर्स शुरू किए जाएं। इसमें ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, मेहंदी डिजाइन, GST, अकाउंटिंग, बिंदी निर्माण और बाजरा आधारित फूड प्रोडक्ट तैयार करने जैसे कोर्स शामिल होंगे। इसके अलावा महिला हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और छात्राओं की समस्याएं सुनने के लिए विशेष समितियां बनाने के भी निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि छात्राओं को सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए, ताकि वे गलत गतिविधियों से दूर रहकर सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें।