Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदले अपने सुर, कहा-भाजपा में न मतभेद था, न है, न होगा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदले अपने सुर, कहा-भाजपा में न मतभेद था, न है, न होगा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने राज्‍य में 9 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों के बीच सीएम योगी के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का समर्थन किया है। केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने रविवार को कहा कि ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे’ सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मौर्य ने सत्तारूढ़ बीजेपी में किसी भी मतभेद से इनकार करते हुए यह भी साफ किया कि पार्टी का नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ ही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) की ‘गालियों’ का जवाब उसी तरह देना है, जैसे ‘भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को दिया था। इसके साथ ही डिप्टी सीएम मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश और उनके भाषणों से उभरे नारे- ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे’-हम सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक हैं।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

सपा, बसपा और कांग्रेस को इस एकजुटता से पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

इसी पोस्ट में उन्होंने सफाई दी, ‘भाजपा में न मतभेद था, न है, न होगा। यह नारा मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के दिल की आवाज़ है।’ हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा का नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ़ रहेंगे’ ही है। पोस्ट में मौर्य ने पूछा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को इस एकजुटता से पेट में दर्द क्यों हो रहा है? अगर दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है, तो इलाज कराएं और दवा ले लें।

इसके पहले कहा था मुख्यमंत्री कोई संबोधन करते हैं तो उस पर मुझसे टिप्पणी क्यों लेना चाहते हो?

इससे पहले शनिवार को प्रयागराज में आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर किए गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने नाराज स्वर में कहा था, ‘मुख्यमंत्री कोई संबोधन करते हैं तो उस पर मुझसे टिप्पणी क्यों लेना चाहते हो? क्या आप मीडिया के मित्र आपस में हमें लड़ाना चाहते हो?’

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
Advertisement