Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सीएम योगी बोले-2017 से पहले सरकार में जो बैठे हुए थे, गरीब का पैसा हड़प जाते थे

UP Election 2022: सीएम योगी बोले-2017 से पहले सरकार में जो बैठे हुए थे, गरीब का पैसा हड़प जाते थे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ताबड़तोड़ रैलियां शुरू करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता को कई योजनाओं का तोहफा दे रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) महाराजगंज (Maharajganj) पहुंचे, जहां कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जो कहती है उसे करती भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले योजनाओं का पैसा गरीबों तक नहीं पहुंचता था, लेकिन भाजपा सरकार (BJP government) में हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश में दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। अराजकता को बढ़ावा देती थीं, प्रदेश को परिवारवाद की जागीर मानकर उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का काम कर रही थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों को आवास के रुपये नहीं मिलते थे लेकिन अब ये पैसा गरीबों तक पहुंच रहा है। पहले आवास के रुपये कहां जाते थे ये सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा सरकार आने के बाद साढ़े चार वर्ष में 43 लाख गरीबों को आवास दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार तो वही है, चेहरे बदले हैं। 2017 से पहले गरीब का पैसा कहां जाता था? उस समय की सरकार में जो बैठे हुए थे, गरीब का पैसा हड़प जाते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) ने जो कहा है उसे करके दिखाया है। वो चाहे गरीब कल्याणकारी योजनाएं हों, हाइवे हों या स्वास्थ्य की सुविधाओं का हों, जनता तक पहुंचाया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जो कहा था, वो भी किया।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement