Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : मायावती, बोलीं- भाजपा के राज में सिर्फ दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

UP Election 2022 : मायावती, बोलीं- भाजपा के राज में सिर्फ दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने 147 दिन बाद किसी जनसभा को संबोधित किया है। इसके पहले उन्होंने आखिरी बार सात सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। इस बीच, मायावती ट्वीट के जरिए जरूर अपनी बातों को रखती रहीं।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

आगरा में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में दलितों का सिर्फ उत्पीड़न हो रहा है। दलितों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। बोलीं- समाजवादी पार्टी में गुंडा राज था। बदमाशों ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी थी। सपा ने एक विशेष समुदाय के लोगों के लिए काम किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज अपनी नीतियों की वजह से कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है।

पढ़ें :- मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है,आज भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है-पंकज चौधरी
Advertisement