UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। राजनीतिक दलों की तरफ से अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा रहा है। इन सबके बीच राजाभैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ी तैयारी, हमीरपुर में 34 हजार से ज्यादा वोटर ID कार्ड डाक से भेजे गए
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कुंडा से वर्तमान विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह से बाबागंज विधानसभा से वर्तमान विधायक विनोद सरोज को एक बार फिर से चुनावी मैदार में उसी सीट से उतारा गया है। वहीं, विश्वनाथगंज सीट से प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।