Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Home Guard Vacancy : यूपी में 44 हजार होमगार्ड की भर्ती जल्द, बदलेगी योग्यता, उम्र सीमा और फिजिकल के नियम

UP Home Guard Vacancy : यूपी में 44 हजार होमगार्ड की भर्ती जल्द, बदलेगी योग्यता, उम्र सीमा और फिजिकल के नियम

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Home Guard Vacancy : यूपी में 44 हजार होमगार्ड (Home Guard) की जल्द भर्ती होने वाली है। इस भर्ती नोटिफिकेशन से पहले योग्यता मापदंड में अहम बदलाव किए गए हैं। अब होमगार्ड (Home Guard) बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी होगा। योग्यता इंटरमीडिएट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी तक इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास थी।

पढ़ें :- UP Budget 2026 : CM योगी बोले- सुरक्षित नारी, सक्षम युवा वाला बजट, 'रूल ऑफ़ लॉ' रियल ग्रोथ की है गारंटी

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले होमगार्ड संगठन (Home Guard Organization) की समीक्षा के दौरान भर्तियों को लेकेर मुख्यमंत्री के सामने कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद होमगार्ड (Home Guard) पद के लिए उम्र सीमा को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया। जिसमें होमगार्ड पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल से घटाकर 30 साल करने को कहा गया है। इसके अलावा, शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में भी बदलाव हो सकता है। प्रस्ताव पर मुहर लगी तो पुरुषों को दो किलोमीटर की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती में आपदा प्रबंधन से संबंधित अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि होमगार्ड भर्ती में पात्रता के मानकों को समय के अनुकूल बनाया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले होमगार्ड संगठन की समीक्षा के दौरान भर्तियों को लेकेर मुख्यमंत्री के सामने कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद होमगार्ड पद (Home Guard Posts) के लिए उम्र सीमा को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया। जिसमें होमगार्ड पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल से घटाकर 30 साल करने को कहा गया है। इसके अलावा, शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में भी बदलाव हो सकता है। प्रस्ताव पर मुहर लगी तो पुरुषों को दो किलोमीटर की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं केो 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की वजह से यूपी के गांव बन गए हैं नरक, मेरे बेटे पर एक्शन तो फिर स्वतंत्र देव पर क्यूं नहीं : पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत

बनेगा एनरोलमेंट बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के प्रस्तावों पर सहमति बनाने के लिए जल्द ही एनरोलमेंट बोर्ड का गठन होगा। इसमें आईजी बोर्ड अध्यक्ष और डीआईजी उपाध्यक्ष होंगे।

Advertisement