लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के अंतर्गत देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।
पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव
इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
सरकार के तरफ से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज की कमान सौंपी गई है। संतोष कुमार शर्मा अब फिरोजाबाद के डीएम होंगे, जबकि राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल को संभल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
Uttar Pradesh has transferred as many as 38 IAS officers, with new District Magistrates appointed in eight districts.@UPGovt @myogiadityanath @myogioffice @DCsofIndia pic.twitter.com/k5hpNpGNIG
पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
— Bureaucrats India (@BureaucratsInd) May 4, 2026
रिंकू सिंह राही की नई तैनाती
इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम रिंकू सिंह राही का है। तकनीकी इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद, उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इससे पहले वह राजस्व परिषद से संबद्ध थे।
जिलों के कप्तानों के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। मुरादाबाद के निवर्तमान डीएम अनुज सिंह और देवरिया की निवर्तमान डीएम दिव्या मित्तल को शासन में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ और गोरखपुर सहित कई शहरों के नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं। सी इंदुमती को निदेशक महिला कल्याण तथा वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास के पद पर भेजा गया है।
पढ़ें :- तारीख पर पहुंची विवाहिता से कोर्ट परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई