Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

UP News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिजनौर के नूरपुर में समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिना नाम लिए ​पीएम मोदी (PM Modi) और सीएम योगी (Cm Yogi) पर ​निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने जनता से कहा कि, जब सीएम योगी (Cm Yogi) को झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में झूठ बोलते हैं ताकि आम जनता को समझ न आए।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

इसके साथ ही उन्होंने किसानों की गन्ने की कीमत को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, अगर रेवेन्यू सरप्लस है तो आपको कौन रोकता है कि हमारे किसानों की गन्ने की कीमत ना बढ़ा दी जाए। अगर रिवेन्यू सरप्लस है तो गन्ने की कीमत बढ़ानी चाहिए।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पहली बार आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी रेवेन्यू सरप्लस में आ गई है, बताओ हमारी नूरपुर के भाइयों बहनों कितने लोगों को समझ में आ गया होगा? मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर कहते हैं कि जीरो टॉलरेंस है पत्रकार साथियों बताओ कि जीरो टॉलरेंस क्या है?

 

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी
Advertisement