Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-अब जनता BJP के झूठ के फेर में आने वाली नहीं है…

UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-अब जनता BJP के झूठ के फेर में आने वाली नहीं है…

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार 2024 का लोकसभा चुनाव देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए रोजाना प्रस्तावित योजनाओं की घोषणा कर रही है जबकि भाजपा सरकार के सवा छह साल में अब तक जनहित में एक भी योजना कार्यान्वित नहीं है। भाजपा सरकार की अब पोल खुल चुकी है। जनता भाजपा के झूठ के फेर में आने वाली नहीं है।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव कैबिनेट से पास किए हैं। उनके दावे तो यह भी है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि जो पहले से मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं उनमें भी दवा, इलाज का उचित प्रबन्ध नहीं है। 700 से ज्यादा डॉक्टरों का कोई अता पता नहीं हैं। प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। संविदा पर भी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, सच तो यह है कि भाजपाराज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में मर रहे हैं। दवाएं नहीं मिल रही हैं। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। मेडिकल पढ़ाई के लिए समाजवादी सरकार में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई थी। एम्स के लिए जमीन दी गई थी। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई थी। भाजपा राज में लोहिया संस्थान के एमबीबीएस के पहले बैच में 150 दाखिले हुए लेकिन संस्थान को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मानकों में कमी पर मान्यता नहीं दी। जब छात्रों ने हंगामा किया तब 2017 बैच को मान्यता हाथों हाथ मिल गई थी।

अगर दिखावे के लिए मुख्यमंत्री जी की घोषणाएं नहीं हैं तो भाजपा सरकार को तत्काल श्वेतपत्र प्रकाशित करना चाहिए ताकि पता चल सके कि सरकारी घोषणाओं और हकीकत में कितना अन्तर है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार में जो मेडिकल संस्थान बने थे उनकी उपेक्षा क्यों की जा रही है? नए मेडिकल कॉलेज कहां बने और उनकी मान्यता की स्थिति क्या है?

 

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement