UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। किसानों की फसल के दाम नहीं मिलने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसानों की लागत के दाम भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसान हताश है।
पढ़ें :- समाजवादी पार्टी के नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता...सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
यूपी में लागत तक के दाम न मिलने से हताश एक किसान द्वारा मजबूर होकर अपनी फसल को ट्रैक्टर से रौंदने की ख़बर दुखद है। ये ट्रैक्टर सिर्फ़ खेत पर ही नहीं, उप्र सरकार की प्रतिष्ठा पर भी चला है।
चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले भाजपाई मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें। pic.twitter.com/p1ZPJtuTVb
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2023
पढ़ें :- अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग रहें सतर्क, आकाश आनन्द का बढाएं हौंसला : मायावती
दरअसल, इन दिनों आलू के दाम नहीं मिलने को लेकर विपक्ष सरकार का घेर रही है। आरोप है कि किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यूपी में लागत तक के दाम न मिलने से हताश एक किसान द्वारा मजबूर होकर अपनी फसल को ट्रैक्टर से रौंदने की ख़बर दुखद है। ये ट्रैक्टर सिर्फ़ खेत पर ही नहीं, उप्र सरकार की प्रतिष्ठा पर भी चला है। चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले भाजपाई मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें।’