1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग रहें सतर्क, आकाश आनन्द का बढाएं हौंसला : मायावती

अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग रहें सतर्क, आकाश आनन्द का बढाएं हौंसला : मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विदित है कि बीएसपी से जुडे़ कुछ लोग अपनी नासमझी, जोश व लापरवाही या विरोधी पार्टियों के षड्यन्त्र के बहकावे में आकर काफी ग़लती कर बैठते हैं, जिन्हें फिर पार्टी हित में सुधारने के लिए पार्टी की ज़िम्मेवारी से अलग करना व गम्भीर मामलों में निकालना भी पड़ता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी और आकाश आनन्द को लेकर विवादित ​बयान देने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आकाश आनन्द के मामले में बहुजन समाज के कुछ स्वार्थी व बिकाऊ लोग, जिन्होंने पार्टी के वोटों को बांटने व कमज़ोर करने के लिए अपनी अनेकों पार्टी व संगठन आदि बनाये हुये हैं, वे इस बात का मीडिया में आए दिन काफी ग़लत प्रचार कर रहे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विदित है कि बीएसपी से जुडे़ कुछ लोग अपनी नासमझी, जोश व लापरवाही या विरोधी पार्टियों के षड्यन्त्र के बहकावे में आकर काफी ग़लती कर बैठते हैं, जिन्हें फिर पार्टी हित में सुधारने के लिए पार्टी की ज़िम्मेवारी से अलग करना व गम्भीर मामलों में निकालना भी पड़ता है।

तथा उनमें से कुछ में परिवर्तन आने व माफी मांगने के बाद फिर पार्टी व मूवमेन्ट के हित में लेना भी पड़ता है। और जबसे पार्टी बनी है तो ऐसा किया जाता रहा है, जिन्हें पार्टी से कई-कई बार निकाला भी है और उन्हें वापस भी लिया है। ऐसा अन्य पार्टियों में भी होता है।

उन्होंने आगे लिखा, किन्तु आकाश आनन्द के मामले में ख़ासकर बहुजन समाज के कुछ स्वार्थी व बिकाऊ लोग, जिन्होंने पार्टी के वोटों को बांटने व कमज़ोर करने के लिए अपनी अनेकों पार्टी व संगठन आदि बनाये हुये हैं, वे इस बात का मीडिया में आए दिन काफी ग़लत प्रचार करते रहते हैं। ऐसे अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग सतर्क रहें तथा आकाश आनन्द का अब हौंसला भी ज़रूर बढाएं ताकि वह पार्टी के कार्याें में पूरे जी-जान से जुट जाएं। इसी प्रकार, पार्टी में अन्य जो भी लोग वापस लिए गए हैं उन्हें भी पूरा आदर-सम्मान दिया जाए, जो पार्टी हित में है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...