Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा-चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें?

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा-चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें?

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। किसानों की फसल के दाम नहीं मिलने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसानों की लागत के दाम भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसान हताश है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

दरअसल, इन दिनों आलू के दाम नहीं मिलने को लेकर विपक्ष सरकार का घेर रही है। आरोप है कि किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यूपी में लागत तक के दाम न मिलने से हताश एक किसान द्वारा मजबूर होकर अपनी फसल को ट्रैक्टर से रौंदने की ख़बर दुखद है। ये ट्रैक्टर सिर्फ़ खेत पर ही नहीं, उप्र सरकार की प्रतिष्ठा पर भी चला है। चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले भाजपाई मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें।’

Advertisement