UP News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज राजस्व लेखपाल की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा पेपर में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 सॉल्वर और नकल करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि परीक्षा पेपर लीक नहीं हुए हैं। हालांकि, विपक्ष परीक्षा पेपर लीक होने की बात कह रहा है।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
.@yadavakhilesh जी, विकारों से भरें मन की कोई सीमा ही नहीं है,जिससे वह सत्य का सामना करने योग्य नहीं रहता।
आपकी सरकार में रोपे गए सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई को आप पेपर लीक बता रहे हैं जो हुआ ही नहीं।
आंकड़े प्रमाण हैं कि आज गंगाजल जैसी पवित्र नीयत से युवाओं के हित में काम हो रहा है।— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 31, 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत कई नेताओं ने इसको लेकर ट्वीट किया है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने इसको लेकर अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, अखिलेश यादव जी, विकारों से भरें मन की कोई सीमा ही नहीं है, जिससे वह सत्य का सामना करने योग्य नहीं रहता। आपकी सरकार में रोपे गए सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई को आप पेपर लीक बता रहे हैं जो हुआ ही नहीं। आंकड़े प्रमाण हैं कि आज गंगाजल जैसी पवित्र नीयत से युवाओं के हित में काम हो रहा है।
पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं।
भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है। pic.twitter.com/azkSin0UMD— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 31, 2022
बता दें भर्ती पेपर को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूंजीपतियों के यहां श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है।‘