UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता की समस्या को सुनते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे करीब सौ पीड़ितों की मुख्यमंत्री ने समस्या सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी विजय कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब
जनता दर्शन में ज्यादातर समस्या अवैध कब्जे, आपसी संपत्ति विवाद, आपसी विवाद, इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार को लेकर आए। इस दौरान इलाज के लिए आए लोगों को सीएम योगी ने अश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी प्रदेशवासी एवं जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा।
#UPCM @myogiadityanath, समस्त प्रदेशवासियों को एक परिवार का सदस्य मानकर प्रत्येक नागरिक की खुशहाली एवं कल्याण के लिए संकल्पित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में आए प्रत्येक नागरिक के पास जाकर उनकी समस्या को सुना।
इस पर मुख्यमंत्री जी ने… pic.twitter.com/NyIGxFDQUX
पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 1, 2023
उनके प्रार्थना पत्रों पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।