Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जल्द ही बदले जा सकते हैं कई जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान! निकाय चुनाव से पहले हो सकते हैं फेरबदल

UP News: जल्द ही बदले जा सकते हैं कई जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान! निकाय चुनाव से पहले हो सकते हैं फेरबदल

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले यूपी सरकार कई जिलों में बड़ा फेरदबल कर सकती है। कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी को बदलने की तैयारी है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

सूत्रों के मुताबिक़ करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं। साथ ही साथ 6 कमिश्नरों के तबादले भी संभावित हैं। लम्बे समय से एक ही स्थान पर पैर जमाये अपनी सेवा दे रहे अधिकारियों के स्थानांतरित किये जाने की आशंकाएं लगाई जा रही हैं।

लंबे समय से जिले और कमिश्नरी में राज कर रहे अफसर अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे। खबर हैं कि निकाय चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासन दोनों ही क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल संभावित हैं।

 

 

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?
Advertisement