Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : यूपी में नौ पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

UP News : यूपी में नौ पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में पीसीएस अफसरों (PCS Officers) के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को नौ और अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। छह जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं। राजेश कुमार को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर तैनाती दी गई है। कुमार धर्मेंद्र को अपर जिलाधिकारी, बांदा के पद पर तैनात किया गया है। सालिक राम को रामपुर का नगर मैजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

इसी तरह अतुल कुमार को उपजिलाधिकारी गाजीपुर, शैलेंद्र प्रताप को उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर, अरुण कुमार को उपजिलाधिकारी कौशाम्बी, संजय कुमार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर, प्रवीण कुमार द्विवेदी को उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और श्रीराम यादव को उपजिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनाती दी गई है।

रविवार को 78 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

इसके पहले, प्रदेश सरकार ने रविवार को 78 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
Advertisement