Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर आये शिक्षक की पुलिस कॉस्टेबल ने की गोली मार कर हत्या, पढ़े क्या है पूरा मामला

UP News: यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर आये शिक्षक की पुलिस कॉस्टेबल ने की गोली मार कर हत्या, पढ़े क्या है पूरा मामला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर आये शिक्षक को पुलिस कॉस्टेबल ने गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एसडी इंटर कालेज के बाहर हेड कॉस्टेबल ने शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हेड कॉस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- खेलकूद से बच्चों में अनुशासन और एकजुटता की भावना होती है : राकेश मद्धेशिया

पुलिस के अनुसार मऊ जिला के रहने वाले हेड कॉस्टेबल चंद्र प्रकाश वाराणसी में पुलिस लाइन में तैनात है। रविवार को वह एक दारोगा क साथ कंटेनर से यूपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर लेकर एस इंटर कालेज आए थे। इनके साथ सहायक धर्मेन्द्र कुमार जो चंदौली के रहने वाले है वो भी साथ में थे।

पढ़ें :- IND vs SL Test Day 5 : जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारतीय टीम, लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर- 175/6

पुलिस के अनुसार डेढ़ बजे रात में कंटेनर कॉपियां लेकर एस इंटर कालेज के गेट के बाहर पहुंचा। गेट बंद होने की वजह से कंटेनर को बाहर खड़ा कर दिया और ड्राइवर के केबिन में दरोगा वह एक अन्य शिक्षक आराम करने लगे।

जबकि पीछे की तरफ हेड कॉस्टेबल चंद्रप्रकाश और सहायक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार औऱ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आराम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेड कॉस्टेबल शिक्षक से बार बार तंबाकू मांग रहे थे। इसी बीच दोनो में बहस हो गई और हेड कॉस्टेबल ने शिक्षक को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement