Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: ​भाजपा में शामिल होना चाहते हैं शिवपाल यादव तो अर्पणा यादव ने बताया रास्ता, कहीं ये बातें

UP News: ​भाजपा में शामिल होना चाहते हैं शिवपाल यादव तो अर्पणा यादव ने बताया रास्ता, कहीं ये बातें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के काफी दिनों से भाजपा  (BJP) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समय—समय पर सीएम योगी की तारीफ में कसीदे भी पढ़ते रहते हैं। शुक्रवार को सदन में सीएम योगी ने भी उनकी तारीफ की थी। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के दावे और मजबूत हो गए हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इन सबके बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर वो पार्टी में आना चाहते हैं तो शीर्ष नेताओं से इसको लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही अर्पणा यादव ने कहा कि आज प्रदेश में रामराज है और भाजपा सरकार रामराज की बात करती है तो उसे करती भी है।

साथ ही कहा कि, सरकार ने आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। यह सभी वर्गों के लिए कारगर है। आजम खान को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधी व्यक्ति की भाजपा में कोई जगह नहीं है।

आजम खान अपने कोर्ट केस को देखें न कि राजनीति से प्रेरित होकर बयानबाजी करें। बता दें कि, विधानसभा चुनाव के बाद चाचा—भतीजे की राह अलग हो गयी है। दोनों नेता एक दूसरे पर निशाना भी साधने लगे। कई मौकों पर शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश पर जमकर निशाना साधते रहते हैं।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement