Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-कूड़े के साथ-साथ भाजपा का भी सफाया होगा

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-कूड़े के साथ-साथ भाजपा का भी सफाया होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ताबड़तोड़ चुनावी रैली की और जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव आज कानपुर देहात के रसूलाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कूड़ा, बंद पड़ी नालियां, जलभराव, सड़कों पर जानवर महंगी बिजली, हाउस टैक्स, इन बातों पर चुनाव होने जा रहा है और बीजेपी इनकी बातें नहीं कर रही है। लेकिन इस बार कूड़े के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी सफाया होगा।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

अखिलेश यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री से पूछो कि शहरों में कूड़ा है तो कहते हैं तमंचा, उनसे पूछो कि नाली साफ नहीं हुई है तो वो कहते हैं तमंचा, उनसे कहो कि नौजवान बेरोजगार है तो कहते हैं तमंचा, उनसे कोई सवाल पूछो तो केवल तमंचा बोलेंगे। उन्होंने कहा कि, जो ये चौड़ी चौड़ी सड़के बनना शुरू हुई थी, जितना समाजवादी सरकार में बनी उतनी ही बनी उसके आगे नहीं बढ़ी। एंबुलेंस जो चल रही वही एंबुलेंस है जो समाजवादियों ने दी थी, कोई नई एंबुलेंस नहीं चला पाए।

सपा सरकार की दी सुविधाएं..बंद हो गई हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि, यह सरकार झूठ फैला रही है और लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश में सपा सरकार ने जो सुविधाएं दी थीं, वह बंद हो गई हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं है.. डॉक्टर काम चलाऊ संख्या में ही है। जनता की सुविधा केवल खानापूर्ति तक रह गई है।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 
Advertisement