Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी का रोते हुए वीडियो वायरल, भाजपा पर अभद्रता का आरोप

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी का रोते हुए वीडियो वायरल, भाजपा पर अभद्रता का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हो रही है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा। वहीं, वोटिंग के दौरान कई जगहों पर बवाल की भी खबर आई है। समाजवादी पार्टी की तरफ से कई आरोप लगाए गए हैं।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

सपा का आरोप है कि, बुलंदशहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी अर्चना पांडेय से अभद्रता की गयी है। इस दौरान उनका रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं सपा प्रत्याशी को सम्भालती, पानी पिलाती नज़र आ रही हैं। सपा प्रत्याशी काफी भावुक दिख रही हैं। वह अपनी बात भी नहीं कह पा रहीं।

इस दौरान मौजूद एक समर्थन कहते हुए दिख रहा है कि मैडम से अभद्रता की गयी है। बीजेपी वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके साथ ही सपा के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गयी है। सपा का आरोप है कि, कन्नौज की गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद में भाजपा के लोग सपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं।।

 

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी
Advertisement