Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police Exam 2024 : डीजीपी प्रशांत कुमार परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण,बोले- शांतिपूर्ण ढंग से हो रहीं हैं परीक्षाएं

UP Police Exam 2024 : डीजीपी प्रशांत कुमार परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण,बोले- शांतिपूर्ण ढंग से हो रहीं हैं परीक्षाएं

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) के दूसरे दिन यूपी डीजीपी खुद परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar)  लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि आज परीक्षा का दूसरा दिन है। सुचारुरूप से परीक्षा हो रही है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है। सभी व्यवस्थाएं ठीक तरीके से चल रही हैं।

पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नौतनवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उन्होंने कहा कि कल अनुचित साधनों का प्रयोग करत हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम लगातार नजर रख रही है। सभी केंद्रों पर लोकल पुलिस और अधिकारी तैनात हैं। एक-एक अभ्यर्थी को चेक किया जा रहा है। 10 पालियों में परीक्षा हो रही है जोकि पांच दिन चलेगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं हो रही हैं।

जिलाधिकारी ने लाइव फीड की मॉनिटरिंग देखी

लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार (District Magistrate Surya Pal Gangwar in Lucknow) निरीक्षण के लिए निकले। वह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज (Government Jubilee Inter College) के बाद गोला गंज स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज (Christian Inter College) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम (Control Room) में सीसीटीवी लाइव फीड (CCTV Live Feed) की मॉनिटरिंग भी देखी।

पढ़ें :- दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Advertisement