1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई....

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली, पर्दाफाश। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और सभी जरूरी आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गईं।

पढ़ें :- Delhi Crime : फ्लैट के बाहर शराबी कर रहे थे शोर-शराबा, विरोध करने पर मणिपुरी म्यूज़िशियन की पीट-पीटकर हत्या

पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से फ्लाइट ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान पूरे रनवे पर हाई अलर्ट था और हर स्थिति से निपटने के इंतजाम किए गए थे। जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जांच के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे राहत की बात सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी कॉल दी गई थी। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी और इसकी असली वजह क्या थी।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट ने भारतीय विमानन क्षेत्र को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच 754 कमर्शियल विमानों का ऑडिट किया गया, जिनमें से 377 विमानों में लगातार तकनीकी खामियां पाई गईं। ऐसे में यह इमरजेंसी लैंडिंग सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक बड़े खतरे की ओर इशारा भी मानी जा रही है।

पढ़ें :- Video- दिल्ली पुलिस पर भलस्वा डेयरी इलाके में हमला, दबंगों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी–डंडों से पीटा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...