दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से ज्यूरिख जा रही Swiss International Air Lines की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसमें आग लग गई, जिसके चलते पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया...
New Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से ज्यूरिख जा रही Swiss International Air Lines की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसमें आग लग गई, जिसके चलते पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया। हालात गंभीर होते देख रनवे पर ही इमरजेंसी इवैक्यूएशन शुरू किया गया और यात्रियों को स्लाइड के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Swiss Uçağında Motor Arızası
Swiss’e ait #LX417 Delhi-Zürih seferini gerçekleştirmeye hazırlanan HB-JHK tescilli Airbus A330 tipi yolcu uçağı, Delhi’de kalkış sırasında yaşanan motor arızası nedeniyle kalkışı iptal etti.
Olay sırasında uçağın sol tarafından duman yükseldiği… pic.twitter.com/jQP1hF7bE8
— HavaSosyalMedya (@HavaSosyalMedya) April 26, 2026
पढ़ें :- लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार, ISI के इशारे पर कर रहा था साजिश
जानकारी के मुताबिक, एयरबस A330 विमान ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार था। फ्लाइट में 228 यात्री, 4 शिशु और क्रू मेंबर्स समेत कुल 232 लोग सवार थे। रात करीब 1:08 बजे विमान रनवे 28 पर तेजी से आगे बढ़ रहा था और टेकऑफ की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली थी। इसी दौरान इंजन में खराबी सामने आई और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, टेकऑफ रद्द किए जाने से पहले विमान 104 नॉट्स की रफ्तार तक पहुंच चुका था।
स्थिति को गंभीर देखते हुए क्रू ने बिना देरी किए टेकऑफ रद्द कर दिया और यात्रियों को तुरंत बाहर निकालने का फैसला लिया। इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस अफरा-तफरी के बीच 6 यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल Medanta Hospital भेजा गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से संबंधित रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक विमान को वहां से हटाया नहीं जाता, तब तक रनवे पर संचालन प्रभावित रहेगा।
Swiss International Air Lines ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी घटना की जानकारी है और मामले की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है। एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए होटल, री-बुकिंग और आगे की यात्रा की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को संपर्क कार्ड भी दिए गए हैं ताकि उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जा सके। एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और तकनीकी विशेषज्ञ जल्द ही दिल्ली पहुंचकर विमान का निरीक्षण करेंगे। कंपनी ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। समय रहते लिया गया फैसला एक बड़े हादसे को टाल गया, वरना यह घटना बेहद गंभीर रूप ले सकती थी।