Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Power Crisis : यूपी में बिजली संकट गहराया, अखिलेश यादव, बोले-भाजपा राज में बिजली के ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं

UP Power Crisis : यूपी में बिजली संकट गहराया, अखिलेश यादव, बोले-भाजपा राज में बिजली के ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराए बिजली संकट गहरा गया है। इसके साथ ही इसको लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक रद्द कर दी हैं। वहीं, लखनऊ में बीजेपी विधायकों के ​तरफ से ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखे जाने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के तीखे हमले के बाद पावर कट पर सियासी घमासान छिड़ गया है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने  भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता दल (BJP) सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिजली के नए संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है। यादव ने एक्स पर लिखा कि बिजली के नए प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुंह से ये कह ही देते 33660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।

उन्होंने कहा  कि भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ मांग बढ़ रही है या दाम बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं। भाजपा राज, यूपी ख़खस्ताहाल। उन्होंने अपने संदेश के साथ स्मार्ट नगर, लखनऊ, राजधानी, उत्तर प्रदेश शब्द भी जोड़े। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। विपक्ष लगातार बिजली संकट को लेकर सरकार को घेर रहा है।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक लंबी कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को सिर्फ 5 से 12 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है, जबकि शहरों में भी सप्लाई लगातार बाधित हो रही है। सबसे खराब स्थिति यूपी की राजधानी लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर और गोंडा जैसे जिलों में बताई जा रही है।

भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज , ट्रिपिंग और बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में रातभर अंधेरा और पानी का संकट गहरा गया है। बिजली संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और कई जगह विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन रही है। विपक्ष ने भी सरकार पर बिजली व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान जनता की आवाज़ उठाते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया, सेक्टर-25, HAL, शक्तिनगर, निशातगंज, विकास नगर, कल्याणपुर समेत कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जर्जर विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि “जनता को भीषण गर्मी में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। जनहित के इस मुद्दे पर विधायक की सक्रियता से क्षेत्र की जनता में विश्वास और उम्मीद दोनों मजबूत हुई हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
Advertisement