Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP PRT Exam City Slip 2026 : यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, 4 स्टेप्स में होगी डाउनलोड

UP PRT Exam City Slip 2026 : यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, 4 स्टेप्स में होगी डाउनलोड

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर (PRT) भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 3 एवं 4 दिसंबर को करवाया जाना है जिसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप  23 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। इंटीमेशन स्लिप आते ही वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जहां से आप डायरेक्ट लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

पढ़ें :- KVS Recruitment 2026 : यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में केंद्रीय विद्यालयों में होगी बंपर भर्ती,987 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पूर्व हो सकते हैं जारी

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को है ऐसे में उम्मीद है कि 29 या 30 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।

सिटी स्लिप केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके कर सकेंगे डाउनलोड

यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।

होम पेज पर पीआरटी भर्ती सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब OTR ID/ मोबाइल नंबर/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना होगा।

इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

PRT एग्जाम पैटर्न

यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 120 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल भाषा- हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक) और डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर से- शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति से सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को ज्ञात न हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।

Advertisement