Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपीवाले भीगने के लिए हो जाएं तैयार, झमाझम बारिश का दौर शुरू

UP Rain Alert : यूपीवाले भीगने के लिए हो जाएं तैयार, झमाझम बारिश का दौर शुरू

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Rain Alert : देश में मॉनसून पहले ही एंट्री मार चुका है और कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। लेकिन, यूपी में अभी भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, शनिवार रात लखनऊ के कुछ इलाकों और रविवार सुबह-सुबह बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा और वाराणसी में हल्की बारिश हुई। जिससे बारिश के दौर का आगाज हो चुका है। वहीं, अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- यूपी में मॉनसून फिर सक्रिय, कल से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने यूपी-बिहार, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा और वाराणसी में हल्की बारिश के बाद अगले तीन से चार दिनों में ही मॉनसून आगे बढ़ेगा और यूपी में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यानी जुलाई महीने की शुरुआत से राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या और प्रयागराज अगले दो दिन हीटवेव की स्थित बनी रह सकती है। इसके अलावा, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, और संतकबीरनगर में भी यही स्थिति रह सकती है।

Advertisement