Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मौसम में गुरुवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से गुरुवार देर शाम पश्चिमी यूपी (Western UP) में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।

पढ़ें :- UP Heavy Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

27 मार्च से विक्षोभ का असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre) , लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh, Senior Scientist, Lucknow) ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

Advertisement