लखनऊ। भीषण गर्मी ने यूपी (UP) के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। भीषण धूप, राजस्थानी हवाएं और हीटवेव (Heatwave) के सितम को लोग पिछले एक हफ्ते से झेल रहे हैं। आलम यह है कि अब दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
पढ़ें :- आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन में नाक काटने की कोशिश, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान
लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Weather Centre) की ओर से आज पूरे यूपी में हीटवेव का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी कर दिया गया है। खास तौर पर दोपहर 12 बजे के बाद हीटवेव का सितम आज और बढ़ने जा रहा है। ऐसे में लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Weather Centre) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Scientist Mohammad Danish) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि आपको बता दें कि अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने जा रही है, क्योंकि मॉनसून की गति धीमी पड़ गई है। अभी तक मॉनसून के 15 जून से लेकर 25 जून के बीच आने की संभावना थी, लेकिन अब मॉनसून 20 से 30 जून के बीच आने का पूर्वानुमान है। यानी अभी बारिश के लिए प्रदेशवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। जब तक मॉनसून नहीं आ जाता, तब तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।
हीटवेव का यहां रहेगा कहर
लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Weather Centre) के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से हीट वेव का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। इन जिलों में आज से और पारा चढ़ेगा।
पढ़ें :- दोस्त के बुलाने पर युवती मिलने पहुंची उसके गांव, आरोपी ने अपने दस दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
इन जिलों में गर्म हवाएं करेंगी परेशान
उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां पर आज से तापमान चढ़ेगा।