Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: यूपी में जल्द बदलेगा मौसम , जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Update: यूपी में जल्द बदलेगा मौसम , जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी हवा के आने के साथ ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। जिसका असर देखने को मिल रहा है । मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी बूंदाबांदी या वर्षा के आसार नहीं हैं जो रबी फसलों की बोआई के लिए सबसे बेहतर है। पश्चिमी हवा चलने के कारण  अब रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे जाएगा। जिससे सुबह , शाम और सर्द बढ़ने का चांस ज्यादा है।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

आज से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर चार नवंबर के बाद से दिखाई देगा लेकिन पश्चिम से आ रही हवा की गति बढ़ने से मौसम पूरी तरह से बदलने लगा है। बीते कल यानि सोमवार  को दिन में आसमान साफ रहा लेकिन हवा चलने से मौसम में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में भी मौसम इस तरह का रहा जिसमें पंखा चलाना भी जरूरी नहीं रह गया।

कानपुर का ऐसा रह सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब कानपुर और आस-पास के इलाकों में सुबह-शाम की धुंध बनी रहेगी। सुबह नौ बजे के बाद धुंध कम होगी। सोमवार को कानपुर में हवा की औसत गति 4.6 किमी प्रति घंटा रही है जो अगले 24 घंटे में बढ़कर 12 किमी तक पहुंच सकती है। तेज हवा के आने से पहाड़ों की सर्दी भी पहुंचेगी जबकि अरब सागर से आ रही नमी के कारण कहीं-कहीं हल्के बादल रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है सोमवार को यह 17.8 डिग्री था जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

पढ़ें :- लखनऊ में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड

आगरा का मौसम

आगरा शहर के मौसम में पांच नवंबर से बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने व धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, सोमवार को सुबह से धूप निकली और दिनभर हवा चलती रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

रविवार को अधिकतम तपमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। संडे को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

 

पढ़ें :- यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 23 जनवरी से इन जिलों में बारिश का ओलावृष्टि अलर्ट
Advertisement