1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 23 जनवरी से इन जिलों में बारिश का ओलावृष्टि अलर्ट

यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 23 जनवरी से इन जिलों में बारिश का ओलावृष्टि अलर्ट

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड के बीच अब मौसम की एक और मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, एक के बाद एक आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू होने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड के बीच अब मौसम की एक और मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, एक के बाद एक आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू होने वाला है।

पढ़ें :- पत्नी से विवाद के कारण: जेई ने बेटे को विडियो कॉल कर किया सुसाइड

मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी से प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान 23 जनवरी को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहेगी यानी इस दिन यूपी के कई हिस्सों में तेज़ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। बारिश का यह पहला स्पेल 24 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।

23 जनवरी को इन इन जिलों में हो सकती है बारिश

सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, आगरा, कन्नौज, एटा, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच।

26 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

पढ़ें :- लखनऊ में खौफनाक साजिश: बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या, CCTV बंद कर रचा पूरा खेल

एक दौर थमने के तुरंत बाद 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से प्रदेश में बारिश का दूसरा दौर शुरू होगा। इसका मतलब है कि जनवरी का आखिरी हफ्ता बारिश और ठंडी हवाओं के नाम रहने वाला है।

आसान भाषा में क्या है इसका मतलब?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में हलचल (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इससे ना सिर्फ बारिश होगी, बल्कि ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...