Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Urad Dal Papad: होली में आने वाले मेहमानों के लिए घर में ऐसे बनाएं मार्केट जैसे उरद दाल पापड़

Urad Dal Papad: होली में आने वाले मेहमानों के लिए घर में ऐसे बनाएं मार्केट जैसे उरद दाल पापड़

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली को अब बस एक महीना ही बचा है। ऐसे में कई घरों में अभी से इसकी तैयारियां शुरु होने लगी होंगे। होली की तैयारी में सबसे पहला काम होता है पापड़ बनाने का। अधिकतर महिलाएं इसे महीनों पहले से ही बनाना शुरु कर देती है। अधिकतर घरों में आलू पापड़, चिप्स, चावल के पापड़ और सूजी आदि के पापड़ बनाएं जाते है। आज हम आपको बाजार जैसे उरद दाल के पापड़ बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे जो भी एक बार खाएगा बार बार इसकी रेसिपी पूछेगा।

पढ़ें :- Rajya Sabha by-election : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

मार्केट जैसे उरद दाल पापड़ बनाने की सामग्री

उड़द दाल का आटा – 1 किलो
काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई) – 2 छोटे चम्मच
अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार

मार्केट जैसे उरद दाल पापड़ बनाने का तरीका

उड़द दाल का आटा तैयार करें – उड़द दाल को धोकर रातभर पानी में भिगो दें अगले दिन इसका पानी निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें अब इस पिसी हुई दाल को एक कपड़े में बांधकर 5-6 घंटे के लिए लटका दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए अब इस गाढ़े पेस्ट को सुखाकर या हल्का सेंककर आटा बना लें।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

आटा गूंथना – उड़द दाल के आटे में नमक, अजवाइन, काली मिर्च और हींग डालें इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें इसमें 2 चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स करें आटे को 2-3 घंटे ढककर रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

पापड़ बेलना – अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें बेलन की सहायता से इन लोइयों को पतला-पतला बेलें बेलते समय आटे में हल्का सा तेल लगा सकते हैं ताकि पापड़ चिपके नहीं।

सुखाना – बेली हुई पापड़ की शीट्स को सूती कपड़े या प्लास्टिक शीट पर फैलाएं इन्हें 2-3 दिनों तक धूप में सूखने दें जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

 

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Advertisement