US Immigration Sports Visa : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अमेरिकी वीजा को लेकर नए और सख्त कानून लाने की प्रक्रिया तेज कर चुके है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं ने सोमवार को घोषणा की कि उसने महिला खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की इच्छुक ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए वीजा पात्रता को प्रतिबंधित करने के लिए अपनी आव्रजन नीति को अद्यतन किया है। ट्रंप प्रशासन ने खेल वीजा को लेकर भी एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत बताया गया है अब ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा।
पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान
यह कदम कार्यकारी आदेश 14201, ” महिलाओं के खेलों से पुरुषों को दूर रखना ” के अनुरूप है, जो होमलैंड सुरक्षा विभाग को महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के इच्छुक पुरुष एथलीटों के प्रवेश को रोकने के लिए नीतियां विकसित करने का निर्देश देता है।
बता दें कि यह नया नियम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश कीप मेन आउट वूमेन स्पोर्ट्स (पुरुषों को महिलाओं के खेलों से बाहर रखें) के अनुसार बनाया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि जो पुरुष खिलाड़ी महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपने लिंग पहचान को बदलते हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।