Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Iran War : ईरान ने अमेरिकी विमान को मार गिराने का किया दावा , अमेरिका ने बताया झूठ

US Iran War : ईरान ने अमेरिकी विमान को मार गिराने का किया दावा , अमेरिका ने बताया झूठ

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Iran War :  अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच चल रहे शांतिप्रयासों के मध्य में ही दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ शांति वार्ता का क्रम चल रहा तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने शुक्रवार (29 मई) को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी ईरान के बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान (American Aircraft) को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह गलत और अफवाह करार दिया है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में एक और घातक युद्ध, यमन-सऊदी संघर्ष से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

खबरों के अनुसार, ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) ने बुशहर प्रांत में एक ‘दुश्मन विमान’ (‘Enemy Aircraft’) को निशाना बनाकर गिरा दिया।

सरकारी टीवी ने जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी के हवाले से कहा कि बुशहर के जाम इलाके में अमेरिकी विमान को नष्ट किया गया। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गवर्नर ने कहा कि घटना के बाद इलाके की स्थिति सामान्य है। इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर हलचल बढ़ गई और खाड़ी क्षेत्र में तनाव (Tensions in the Gulf Region) और गहरा गया।

ईरान के दावे के तुरंत बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया. अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान का दावा पूरी तरह झूठा है।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया
Advertisement