US-Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे शांति प्रयासों के बीच शांति वार्ता असफल होते दिख रही है। शांति प्रयासों के बीच ईरान की IRGC का दावा है कि उसने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई की है। खबरों के अनुसार, IRGC की ओर से अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने देश की ओर दागी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में लगे हैं।
पढ़ें :- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर
खबरोंं के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बंदर अब्बास के पास हुए अमेरिकी हमले के बाद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। यह एक जवाबी कार्रवाई है। हालांकि आईआरजीसी की ओर से यह जानकारी नहीं दी है कि उसने अमेरिका के किस बेस को निशाना बनाया है।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (Iranian Revolutionary Guards) ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेताया है अगर इस तरह के हमले दोबारा हुए तो ईरान की ओर से और घातक हमले होंगे।