US Israel Iran War : इस्राइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज 15वां दिन है। युद्ध की आग पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड हवाई हमले जारी है। दोनो तरफ से जबाबी हमले में जानमाल का नुकसान हो रहा है। खबरों के अनुसार, इस बीच, अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई और आईआरजीसी के टॉप ऑफिशियल की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 मिलियन डॉलर तक देने का वादा किया है। अमेरिका ने ऑफर दिया है कि जो भी इनकी जानकारी देगा, उसे अमेरिका में भी बसने का मौका मिलेगा।
पढ़ें :- US KC 135 Crash : अमेरिका का KC-135 टैंकर प्लेन इराक में क्रैश, ईरान के साथ जंग में ट्रंप को नया झटका
वहीं 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में अब तक ईरान में 1,450 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लेबनान में अब तक 773 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 103 बच्चे भी शामिल हैं।
लेबनान की न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इस्राइली हवाई हमले में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। एजेंसी ने बताया कि हमला दक्षिणी लेबनान के तामिर हरेत साइदा में हुआ है।
इस्राइल-अमेरिका हवाई हमले के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने यूएई को बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद यूएई में अमेरिकी ठिकाने अब निशाने पर हैं। यूएई के नागरिकों से ईरान ने अमेरिकी सैन्य क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।