US Navy kills Houthi fighters : लाल सागर में अमेरिकी नौसेना ने हूती लड़ाकों को मार गिराया। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला होने के बाद हूती विद्रोहियों पर गोलीबारी की जिसमें उसके कई लड़ाके मारे गए। खबरों के अनुसार,व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हम आत्मरक्षा में कार्रवाई करने जा रहे हैं।’’
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि यूएसएस ग्रेवली विध्वंसक पोत के चालक दल के सदस्यों ने पहले शनिवार देर रात को सिंगापुर के ध्वज वाले एक जहाज पर हमला करने वाली दो जहाज रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। सिंगापुर के जहाज पर दक्षिणी लाल सागर में हमला किया गया था।
हूती ने संघर्ष में अपने 10 लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की है। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका ने हूती को स्पष्ट कर दिया है कि ‘‘हम इन खतरों को गंभीरता से लेते हैं और हम आगे उचित निर्णय लेने जा रहे हैं।’’