नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल के CEO डेविन न्युनेस (David Nunes) को राष्ट्रपति के इंटेलिजेंस एडवाइजरी बोर्ड का प्रमुख (Intelligence Advisory Board Chief) नियुक्त किया है। न्युनेस इससे पहले अमेरिका में हाउस इंटेलिजेंस समिति के अध्यक्ष (Chairman of the House Intelligence Committee) रह चुके हैं। उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी (Russia) हस्तक्षेप को लेकर हुए दावों पर बड़े खुलासे किए थे। एक अन्य नियुक्ति में रिचर्ड ग्रेनेल को विशेष मिशनों के लिए राष्ट्रपति के दूत के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। ट्रंप ने यह भी कहा कि ग्रेनेल वेनेजुएला और उत्तर कोरिया सहित दुनिया भर के कुछ सबसे हॉट स्पॉट इलाकों में काम करेंगे।’ ट्रंप ने कहा कि ग्रेनेल ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि न्युनेस खुफिया सलाहकार बोर्ड के प्रमुख के अपने नए पद के साथ ट्रूथ सोशल का प्रभार संभालना भी जारी रखेंगे। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के अपने नेतृत्व को जारी रखते हुए, डेविड हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव और रूस, रूस होक्स को उजागर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का लाभ उठाएंगे।
जानें कौन है डेविड न्युनस?
डेविड का जन्म 1 अक्टूबर, 1973 को तुलारे, कैलिफोर्निया में हुआ था। उनका परिवार पुर्तगाली वंश का है जो अज़ोरेस से कैलिफोर्निया में आकर बसा था। न्युनस ने तुलारे यूनियन हाई स्कूल से स्नातक किया है। वे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बॉब मैथियास के बाद तुलारे यूनियन में भाग लेने वाले कांग्रेस के दूसरे सदस्य थे। ये 1967 से 1975 तक प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे थे। डेविड को पहली बार 23 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के सबसे युवा सामुदायिक कॉलेज ट्रस्टियों में से एक के रूप में सार्वजनिक पद के लिए चुना गया था। 1996 से 2002 तक कॉलेज ऑफ़ द सेक्वोयास बोर्ड के वे सदस्य रहे थे। वे दूरस्थ शिक्षा और हाई स्कूल के छात्रों के लिए उपलब्ध कार्यक्रमों के विस्तार के समर्थक थे।
सिर्फ इतना ही नहीं, न्युनस को 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग के ग्रामीण विकास अनुभाग के लिए कैलिफोर्निया राज्य निदेशक नियुक्त किया था। उन्होंने कैलिफोर्निया के 21वें कांग्रेस जिले के लिए चुनाव लड़ने के लिए ये पद छोड़ दिया।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
जानें क्या होगा डेविड का काम?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का खुफिया सलाहकार बोर्ड राष्ट्रपति को खुफिया समुदाय के देश की खुफिया जरूरतों को पूरा करने की योजनाओं के बारे में सलाह देता है और स्वतंत्र स्रोत देने के लिए राष्ट्रपति की सहायता करता है। बोर्ड के पास अपने कार्यों को करने के लिए जरूरी सभी सूचनाओं तक पहुंच है और राष्ट्रपति तक उसकी सीधी पहुंच है।